शल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में एक जयमाला कार्यक्रम को दिखाया गया है जिसकी शुरुआत में दूल्हा वरमाला में खुद को उठाने से इनकार करता है। बावजूद उसके दूल्हे का एक रिश्तेदार उसे गोद में उठा लेता है।

इसके बाद दुल्हन वरमाला पहनाने की कोशिश करती है लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। वीडियो में थोड़ी देर तक दुल्हन की ओर से इस रस्म के लिए कोई आगे नहीं आता। लेकिन थोड़ी ही देर बाद दुल्हन का एक रिश्तेदार आकर उसे अपनी गोद में उठा लेता है। फिर वरमाला की रस्म पूरी होती है। दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाना और जयमाल डालने तक सबकुछ सही चल रहा होता है। लेकिन जैसे ही दुल्हन को नीचे उतारा जाता है शादी का खुशनुमा माहौल एक दम बदल जाता है।


नीचे आते ही दुल्हन अपने ही रिश्तेदार को एक जोरदार तमाचा जड़ देती है। माना जा रहा है कि इस रस्म से दुल्हन खासी नाराज हो गई थी। ये भी कहा जा रहा है कि गोद में उठाने के दौरान रिश्तेदार ने उसके साथ कोई छेड़छाड़ की थी। इसी बात पर दुल्हन उसे थप्पड़ जड़ती है। लेकिन इसके बाद जो होता है वह और भी चौंकाने वाला है। जिस रिश्तेदार को दुल्हन थप्पड़ मारती है वह पास में खड़ी महिला को चांटा मारता है और स्टेज से तेजी से उतर जाता है।

वहीं, दूल्हा दुल्हन के पीछे खड़ा ये पूरा वाकया हैरानी भरी नजरों से देखता रहता है। यह वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ दिनों से ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जिसमें शादी में वरमाला के दौरान ऐसी घटना हुई है बल्कि इससे पहले भी कई फनी वीडियोज सामने आ चुकी है जो सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक का कारण बन चुकी है। वैसे इस मामले में लोग इस लड़की की हिम्मत को सराहना कर रहे हैं।