लहसुन विभिन्न प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ- साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम और कई अन्य खनिज निहित हैं। लहसुन का सबसे अधिक स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए, इसे कच्चा ही खाना चाहिए। पका हुआ लहसुन, इसमें निहित औषधीय गुणों की एक महत्वपूर्ण राशि खो देता है। बताते चलें ि‍कि लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है।

इसका इस्तेमाल करने से बहुत तरह के फायदे भी होते है, लेकिन क्या आप जानते है लहसून को जेब में रखने से बहुत ज्यादा फायदा होता है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि वास्तुशास्त्र में लहसून से होने वाले वो कौन से फायदे होते हैं वहीं आप सोच रहे होंगे कि लहसुन का अभी तक तो आयुर्वेद और किचन में ही सुना था ये वास्‍तु में किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, तो आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं

अच्छी नींद के लिए

जी हां ये माना जाता है कि कई लोग लहसुन को सोने से पहले अच्छी नींद के लिए अपने तकिए के नीचे रखते है। इसके साथ ही लहसुन को लोग धूपदान और बर्तनों को साफ़ करते है। कई लोग सौभाग्य के लिए लहसून को अपनी जेब में रखते है इसलिए बता दें कि अगर आप भी लहसुन को अपनी जेब में या अपने तकिये के नीचे रखते हैं

तो आपको अच्छी नींद तो मिलेगी ही इसके साथ ही आपके आसपास की सारी नकारात्मक उर्जा को खत्म हो जाएगी। एक महत्‍वपूर्ण बता बता दें कि वास्तु में बताया गया है कि लहसुन सौभाग्य का प्रतीक होता है वहीं अगर लहसून को कोई व्यक्ति अपनी जेब में रखता है, तो उसे अपने जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती। साथ ही उस व्यक्ति की जेब हमेशा पैसों से ही भरी रहती है।

घर से बाहर होगी सारी नकारात्मक उर्जा

अगर आपके घर में किसी भी तरह का बुरा साया छाया हुआ है तो आप अपने कमरे में लहसुन का जावा रख लें ऐसा करने से आपके घर से बुरी बलाएं दूर हो जाएंगी और हमेशा ही खुशहाली बनी रहेगी। इसे कमरे में रखने से पहले हनुमान चालीसा अथवा सुंदर कांड का पाठ करें। रोजाना ऐसा करने से तनाव और परेशानियां खत्म होंगी, साथ ही घर में सकारात्मकता ऊर्जा आएगी।