1.किशोर कुमार, अनूप कुमार और अशोक कुमार : बॉलीवुड की फिल्म चलती का नाम गाडी में ये तीन भाइयों अभिनय करते नजर आए थे। किशोर कुमार बॉलीवुड में एक मशहूर गायक थे, वही अशोक कुमार बॉलीवुड के एक दिग्गज कलाकार थे। उनके तीसरे भाई अनूप कुमार ने भी अभिनय क्षेत्र में अपना काफी योगदान दिया हैं।
2. शम्मी कपूर, राज कपूर और शशि कपूर: शम्मी कपूर, राज कपूर और शशि कपूर इन तीनों भाइयों ने तकरीबन 50 साल बॉलीवुड पर राज किया है। जानकारी के लिए बता दें की 40, 50 और 60 के दशक में राज कपूर ने और 70 और 80 के दशक में शम्मी कपूर और शशि कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं है।
3.रणधीर कपूर, राजीव कपूर और ऋषि कपूर: अभिनेता और निर्देशक राज कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, राजीव कपूर और ऋषि कपूर ने भी बॉलीवुड में अपना अच्छा योगदान दिया है। इन तीन भाइयों की फ़िल्में भी लोगों को काफी पसंद आती है।
4. अमरीश पूरी, चमन पुरी और मदन पुरी: इन तीन सगे भाइयोंने बॉलीवुड में अभिनय क्षेत्र में काफी अच्छा योगदान दिया है। इन में से अमरीश पूरी विलेन के किरदार में काफी ज्यादा सफल हुए थे।
5.बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर : इन तीन सगे भाइयों ने से अनिल कपूर को ज्यादा सफलता मिली है।आपको बता दें की बोनी कपूर बॉलीवुड में से सफल फिल्म निर्माता हैं।
6.सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान : बॉलीवुड में ये तीन भाइयों की जोड़ी सबकी पसंदीदा है। इन में से सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार है वहीं अरबाज खान और सोहेल खान को अभिनेता के रूप में ज्यादा सफलता नही मिल पायी हैं। ये भाई की जोड़ियां फिल्म का निर्माण भी करती हैं।
7.देवानंद, चेतन आनंद, और विजय आनंद: एक ज़माने में देवानंद बॉलीवुड के सुपरस्टार थे, वहीं उनके भाई विजय को बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नही मिल पायी। उनके भाई चेतन बॉलीवुड में एक मशहूर फिल्म निर्माता है।