आदित्य चोपड़ा की पहली शादी 2001 में पायल खन्ना के साथ हुई थी। लेकिन 2009 में आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। आदित्य ने 2014 में रानी मुखर्जी के साथ शादी कर ली।



महेश भट्ट

महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट के साथ हुई थी। महेश और किरण भट्ट की एक बेटी पूजा भट्ट भी है। बता दें कि महेश भट्ट को बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी से प्यार हो गया था। महेश भट्ट परवीन बॉबी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। कुछ सालों बाद इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद महेश भट्ट का दिल बॉलीवुड अभिनेत्री सोनी राजदान पर आ गया। सोनी राजदान से शादी करने के लिए महेश भट्ट ने अपना धर्म बदल लिया। किरण ने उनको तलाक नहीं दिया था। महेश भट्ट ने मुसलमान बनकर दूसरी शादी कर ली।

विक्रम भट्ट
these film directors who had extra marrital affair with bollywood actresses- back to bollywood
विक्रम भट्ट की पहली शादी अदिती के साथ हुई थी। लेकिन विक्रम भट्ट को पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन से प्यार हो गया। इन वजह से विक्रम भट्ट की शादी भी टूट गई। इसके बाद विक्रम भट्ट का नाम अमीषा पटेल के साथ भी जोड़ा गया था।

अनुराग कश्यप


फिल्म देव डी की शूटिंग के दौरान अनुराग कश्यप को कल्की कोचलीन से प्यार हो गया था। कल्की के लिए अनुराग ने अपनी 6 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया और कल्की कोचलीन से शादी कर ली। लेकिन इनकी शादी भी बहुत जल्दी टूट गई। इसके बाद अनुराग कश्यप का नाम हुमा कुरैशी के साथ भी जोड़ा गया।