अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, Snakehead मछली जिस जल स्त्रोत में रहती है। वहां इकोसिस्टम खत्म कर देती है। इस मछली के कारण अन्य जल जीवों पर भी विपरीत असर पड़ता है। यह मछली दूसरी मछलियों को भी खाती है। वहीं इसके द्वारा चूहे खाने की बात भी रिपोर्ट में सामने आई है।

मछली के खतरे के कारण जॉर्जिया के वन्यजीव इसे खत्म करना चाहते है। अब इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि मछली ग्विनेट काउंटी ताबाल के अलावा कहीं और भी है या नहीं। जॉर्जिया के वन्यजीव डिपार्टमेंट अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मछली को पहचाने और उसे मारने की ट्रेनिंग दे रही है।

बता दें Snakehead मछली तीन फीट लंबी और आठ किलोग्राम से अधिक वजनी होती है। यह चार दिन बिना पानी जमीन पर जिंदा रह सकती है। इसके अलावा कीचड़ में भी जीवित रह सकती है। यह मछली जलस्त्रोत से निकलकर दूसरे जलस्त्रोत तक जमीन के रास्ते आसानी से जा सकती है। यह पूर्व एशिया में पाई जाती है।