1- राखी सावंत और मीका सिंह

साल 2007 मे इन दोनो के किस ने विवाद खड़ा कर दिया था, और मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था। दरअसल एक बर्थडे पार्टी के दौरान मीका सिंह ने राखी सावंत को पकड़कर जबरदस्ती किस कर लिया था।

2- महेश भट्ट और पूजा भट्ट
महेश भट्ट और पूजा भट्ट रिश्ते मे सगे बाप-बेटी है, लेकिन सालों पहले एक मैगजीन के कवर पेज पर दोनो का लिपलॉक फोटो छापा गया, जिसके बाद इस फोटो पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद महेश भट्ट के कमेंट "अगर पूजा भट्ट मेरी बेटी न होती तो मै इससे शादी कर लेता" ने इस आग मे घी डालने का काम किया था।महेश भट्ट और पूजा भट्ट

3- दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या


दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ-साथ अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा मे रही है। कुछ सालों पहले इनका अफेयर विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ था। उस दौरान आईपीएल के एक मैच के दौरान दीपिका ने स्टेडियम मे सरेआम सिद्धार्थ माल्या को किस कर लिया था, जिसके बाद मीडिया मे बवाल मच गया था।

4- शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे

शिल्पा शेट्टी अपनी खोबसूरती के साथ-साथ अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए भी जानी जाती है। कुछ सालों पहले शिल्पा को हॉलीवुड अभिनेता ने सरेआम स्टेज पर किस कर लिया था। यह मामला जयपुर मे एड्स जागरुकता के एक कार्यक्रम के दौरान हुआ था।

5- बिपाशा बासु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो

बिपाशा बासु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का किसिंग विवाद भी काफी बड़ा था। जाने माने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभिनेत्री बिपाशा बासु को सबके सामने किस कर लिया था। इस विवाद ने ही बिपाशा का उनके उस वक्त के ब्वॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम के साथ ब्रेकअप करवा दिया था।