ज्यादातर लोग सुबह उठने में आलस करते हैं| बहुत कम लोग हैं जो बिना अलार्म के या अलार्म बजते ही तुरंत उठ जाते हैं| सुबह उठते ही कई ऐसे काम करने की सलाह दी जाती है, जिससे पूरा दिन अच्छा गुजरे| पर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी आदतें भी हैं जिनकी वजह से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है|
एक्सपर्ट का कहना है कि अलार्म बजते ही तुरंत उठ जाना चाहिए| अलार्म स्नूज करने से उठने के बाद आपको गिल्ट का एहसास तो होगा ही साथ में आपको थकान भी महसूस हो सकती है| सुबह उठने के बाद फ्रेश फील करना है तो पहले अलार्म में ही उठें|
बहुत से लोग सुबह उठते ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते हैं| दोस्तों और परिवार में क्या चल रहा है ये सारी गॉसिप और अपडेट जानने के लिए वो सुबह उठते ही अपना अकाउंट चेक करते हैं| एक अच्छी नींद लेने के बाद सुबह-सुबह इतनी सारी चीजें देखने से आपको स्ट्रेस महसूस हो सकता है|
फिजिकल एक्टिविटी करना अच्छा माना जाता है पर सुबह जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से बचें| सोते समय आपकी रीढ़ की हड्डी प्राकृतिक रूप से फ्लूड को सोखती है| सुबह उठते ही तेजी से न झुकें और कोई भी ऐसी एक्टिविटी न करें जिससे शरीर को नुकसान पहुंचे|




0 Comments