रणबीर कपूर ने मुंबई में अपने जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी दी। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर इस पार्टी का आयोजन किया। इसे आलिया ने नीतू कपूर के साथ होस्ट किया था। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान के नाम तक कई बॉलीवुड हस्तियां इसमें पहुंचीं। रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी पार्टी में पहुंची थीं लेकिन एक वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Third party image reference
दरअसल, ट्रोल होने की वजह से दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका एक कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। दीपिका मीडिया के कैमरों को देख हाथ हिलाती हैं। इस दौरान वह कुछ मदहोश नजर आ रही हैं। इसके कारण सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Third party image reference
एक यूजर ने लिखा, 'नशेड़ी लुक।' दूसरे यूजर ने कहा, 'फुल शराबी।' वहीं एक ने फुल टुन्न और अगले ने Smoke weed कहा। आपको बता दें कि इस जश्न में सबसे पहले दीपिका पादुकोण रणबीर के पास पहुंची। हालांकि रणबीर पार्टी में देरी से पहुंचे। दीपिका ने इस मौके पर ब्लैक ड्रेस पहनी थी।

Third party image reference
दीपिका को रणबीर के घर के बाहर एक कार में स्पॉट किया गया था। दीपिका के अलावा उनके पति और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे। हमेशा की तरह रणवीर अपने अंदाज में अलग दिखे।