इंडोनेशिया में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इंडोनेशिया में प्यार की एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां एक 27 साल की लडक़ी ने 83 साल के व्यक्ति से शादी रचा ली। मजेदार बात तो यह कि दोनों उसे पहला प्यार बता रहे हैं। हैरानी तो यह कि दूल्हे के सबसे छोटे बेटे की भी उम्र भी दुल्हन से ज्यादा है।

दुल्हन नूरेनी कहती हैं हमें पहली नजर में ही प्यार हो गया। सुदिर्गो के दो पोते हैं। इसलिए, दूसरों के लिए इस प्यार को समझना मुश्किल है, लेकिन हम एक दूसरे के लिए ही बने हैं।बेशक, नूरेनी के घर से भी इस जोड़े की शादी की अनुमति दी गई थी, लेकिन सुदिर्गो के बच्चे इस बात से थोड़े चिंतित थे।