कोतवाली में वसंत विहार देहरादून निवासी एक महिला ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि कमल वर्मा निवासी विकासनगर ने उसे छह मई को प्लॉट दिखाने के बहाने देहरादून से विकासनगर बुलाया, लेकिन इस दौरान सौदा नहीं हुआ।
तहरीर में आरोप लगाया कि कमल वर्मा उसे विकासनगर के एक होटल में ले गया और कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपित उसे शादी का झांसा देने लगा।
महिला ने आरोपित युवक के जीजा व बहन के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल महेश जोशी ने मामले की जांच दारोगा हिमानी चौधरी को सौंपी है। एसएसआइ नत्थी लाल उनियाल के अनुसार मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
अभी तक की जांच में आया कि कमल वर्मा के जीजा व बहन पीड़िता के घर के आसपास ही रहते हैं, कमल वर्मा का भी वहां पर आना-जाना लगा रहता था। जहां से दोनों की जान-पहचान हुई थी।
तीन आरोपितों का होगा डीएनए टेस्ट |
चार सवालों के जबाब देकर जीते हजारो रूपये Click Here , यहाँ क्लिक करे